
हम आपको बता दें बढ़ती उम्र के साथ खुद को स्वास्थ रख पाना एक कड़ी चुनौती साबित हो जाता है। बढ़ती उम्र में हमारे स्वास्थ्य को कई बार ऐसी चीजों से भी नुकसान पहुंचता है जिनसे हम शायद ही वाकिफ हों। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि किन चीजों के सेवन से हम खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। 
यह है कुछ चींजे
जानकारी के अनुसार कई बार लोगों को गलतफहमी होती है कि शुगर फ्री स्नैक्स खाने से उनका वजन नहीं बढ़ता लेकिन यह सच नहीं है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आर्टिफिशियल शुगर से बनी चीजों का सेवन करने से बढ़ती उम्र में लीवर में परेशानी आ सकती है। ऐसे में स्नैक्स का कम सेवन या फिर एवोइड करना ही बेहतर विक्लप है। इसके अलावा माइक्रोवेव में बने बटर पॉपकार्न, क्रीम वाले बिस्कुट और मार्जरिन जैसी चीजों को भी एवोइड करना फायदेमंद होता है.
इन उपायों को आजमा सकते है आप
आपको जानकारी के लिए बता दें एक्सपर्ट्स की मानें तो बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर का पाचनतंत्र भी कमजोर पड़ता है। ऐसे में मैदा या फिर रिफाइंड फ्लाउर से बनी कोई भी चीज सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। मैदा ब्रेड पचने में काफी समय लेती है। वहीं इसमें ज्यादा मात्रा में शुगर और ग्लूकोज होता है। हालांकि ब्रेड अमूमन कई घरों में नाश्ते की टेबल का एक अहम हिस्सा बन गया है लेकिन इससे बेहतर होगा कि साबुत अनाज से बनी ब्रेड का सेवन किया जाए। यह वजन काबू में रखने और ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने में मदद करता है।