अब भी चमक बिखेर रही है ‘3 इडियट्स’, इस मशहूर जगह पर बढ़ रहा पर्यटन

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की काफी ब्लॉकबस्टर फिल्म’3 इडियट्स’ को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो चुकी हैं. लेकिन आज भी इस फिल्म का क्रेज लोगों के बेच देखने को मिलता है और इस फिल्म ने सफलता के साथ बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के परिदृश्य को बदल कर रख दिया था. साथ ही आपको बता दें कि इस फिल्म के बाद लद्दाख टूरिज्म में बढ़ोतरी भी देखने को मिली है.

लद्दाख के खूबसूरत लोकेशन में फिल्माई गई आमिर खान स्टारर ‘3 इडियट्स’ ने लद्दाख में पर्यटन का चेहरा बदल कर रख दिया है. बता दें कि अभिनेता और उनकी फिल्म की लोकप्रियता के कारण पर्यटन उद्योग में शानदार उछाल देखने को मिला है. इस साल रिलीज के 10 साल पूरे करने वाली ‘3 इडियट्स’ को सदाबहार ब्लॉकबस्टर के रूप में जाना जाता है और इसने भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म की सूची में भी अपना स्थान बनाया है.

आपको बता दें कि ‘3 इडियट्स’ की रिलीज के पहले तक लद्दाख प्रमुख पर्यटकों के बीच एक अनजान सी जगह थी, लेकिन आमिर की फिल्म ने पर्यटकों के बीच इसे अब एक प्रसिद्ध स्थल बनाने का काम किया है. खास बात यह है कि सरकार ने इस पर ध्यान देने के लिए उचित कदम उठाए हैं और जम्मू-कश्मीर के पर्यटन विभाग के सचिव रिगजन सम्फेल ने बताया कि “हर साल हमें नए होटलों के लिए बहुत सारे आवेदन मिल रहे हैं क्योंकि लद्दाख में पर्यटन एक आकर्षक व्यवसाय अब बन चुका है.