
विवार को जानकीपुरम सहारा स्टेट, सामुदायिक केंद्र में 21 निर्धन कन्याओं का धार्मिक रीति रिवाजों के साथ विवाह सम्प्पन कराया गया।
जानकीपुरम चार नम्बर से चौराहे 21 दूल्हे बैंड बाजा औऱ बरातियों के साथ सात बग्घियों से बरात निकली तो जिस किसी ने देखा तो वह सामुहिक बरात को देखने के लिए रुक गया, आस पास के मकानों पर महिलाओं औऱ बच्चे कौतुहल होकर बरात को देख रहे थे, नाचते गाते वर पक्ष के लोग विवाह स्थल पहुँचे, जहां आयोजक औऱ वधु पक्ष ने बारातियों का स्वागत फूल मालाओं से किया। धार्मिक रीति रिवाजों से विवाह संपन्न कराया गया।
जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अरविंद दत्ता ने बताया कि समिति द्वारा यह निर्धन विवाह सातवीं बार कराया गया है, जिसमें सेक्रेड एयर ट्रैवल प्राइवेट लिमिटेड सहित अनेक लोगो के सहयोग के बाद 21 निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया हैं!