कोरबा : कटघोरा में भीषण आग, लाखों का नुकसान

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बीती रात भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कटघोरा इलाके में हाईस्कूल के पास भवानी ट्रेडर्स में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। सूत्रों में मुताबिक ये हादसा बीती रात करीब 11.50 बजे के लगभग हुई।

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह आग लगी, वहां पास में ही तेल का गोदाम भरा हुआ था, ऐसे में यदि आग ज्यादा फैलती तो और ज्यादा बड़ा हादसा होने की आशंका थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।