ऑस्ट्रेलिया में भी छाईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, मैडम तुसाद में लगा वैक्स स्टैच्यू, बना इतिहास

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने काम के जरिए काफी नाम कमाया है. आज के समय में वे एक ग्लोबल आइकॉन हैं. उनके खाते में अब एक ख़ास उपलब्धि आई है. बता दें कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास का मैडम तुसाद, सिडनी में वैक्स स्टेच्यू लगाया गया है.

प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बने हुए रहती हैं और अब उनके सुर्खियो में होने की एक और खास वजह यही है. इस बात से प्रियंका भी बेहद खुश नजर आई. दरअसल, सिडनी स्थित मैडम तुसाद म्युजियम में प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू हाल ही में लगाया गया है. इसके जानकारी खुद  मैडम तुसाद म्यूजियम सिडनी द्वारा सोशल मीडिया पर दी है और इसी के साथ में  कुछ तस्वीर और वीडियो को भी शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/Bv2eotYnVRV/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_locale_test

खबर है कि गुरुवार को प्रियंका के इस स्टैच्यू का अनावरण हुआ है और अब प्रियंका के कुल चार वैक्स स्टैच्यू हो चुके हैं. बता दें कि इससे पहले 7 फरवरी को न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra Jonas) के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण हुआ था. तब प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इससे जुड़ी तस्वीरों के साथ कई वीडियो भी शेयर किए थे. अतः आपको यह जानकर खुशी होगी कि प्रियंका दुनिया की पहली महिला हैं जिनके चार वैक्स स्टैच्यू मैडम तुसाद में लगे हैं.