बलात्कार का शिकार हुई पीड़िता, बलात्कारी और उसके दबंग परिवार जनो से जान बचाने पर हुई मजबूर

सिधौली- सीतापुर: बलात्कार का शिकार हुई पीड़ित एक नाबालिक बलात्कारी और उसके दबंग परिवारी जनो से बीते चार माह से अपनी जान बचाने के लिए गांव व घर छोड़ कर रिस्तेदारो के घर पनाह लेने को मजबूर है । दबंग बलात्कारी और उसके साथी से जान से मारने की धमकी के चलते पीड़ित ने कोतवाली पुलिस की लापरवाह कार्यशैली के चलते न्याय के लिए इधर उधर भटक रही है.

बता दे कि कोतवाली के गिरधर पुर मजरा अंधना निवासी खेतो में शौच गयी एक सोलह वर्षीय नाबालिक किशोरी से गांव के ही अनूज पुत्र सालिकराम ने 4 दिसम्बर 2018 को जबरन दुराचार किया था और मौके से फरार हो गया था.

पीड़िता घर वालो को बेहोशी की हालत में एक गन्ने के खेत मे मिली थी होश में आने के बाद किशोरी द्वारा आपबीती सुनाने पर लड़की की माँ द्वारा दी गयी तहरीर पर सिधौली पुलिस ने अनुज को आरोपी बनाते हुए धारा 376 के अंतर्गत मुकदमा पंजिकृत किया था । चार माह बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस आरोपी को गिरिफ्तार नही कर पाई वही वहीँ आरोपी और उसके समर्थकों द्वारा लड़की और उसके परिजनों को जान की धमकी भी मिलने लगी.

सोमवार को बलात्कार की पीड़ित किशोरी के साथ कोतवाली पहुची पीड़िता की माँ ने बताया कि आरोपी द्वारा उन्हें लगातार जान की धमकी दी जा रही है जिससे वह अपनी पुत्री के साथ बीते तीन माह से एक रिश्तेदार के घर से दूसरे रिस्तेदारो के घर पनाह दिलाने के लिए इधर उधर भटक रहे है और कोतवाली पुलिस आरोपी को गिरिफ्तार करने में हीलाहवाली कर रही है जिससे उन्हें व उनकी पुत्री को लगातार जान का खतरा बना हुआ है । पीड़ित मां ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है.