भारी मात्रा में चरस गांजा बरामद

अलीगढ़ पुलिस ने 1 किलो चरस, 7 किलो गांजा, 315 बोर का तमंचा व कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, थाना बन्नादेवी पुलिस ने सराय रहमान की पुलिया से किया गिरफ्तार, एसपी सिटी ने किया खुलासा,,,,!! एसपी सिटी अभिषेक झा ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को अक्सर शहर में नशीले पाउडर बिकने की सूचनाएं प्राप्त होती रहती थी.

जिसके मद्देनजर थाना बन्नादेवी पुलिस द्वारा सराय रहमान की पुलिया के सामने सड़क किनारे से मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में उनके कब्जे से 7 किलो गांजा, 1 किलो चरस, 315 बोर का देसी तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ है, पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।