
रायगढ़ वन मंडल में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैंं। सबसे अधिक दावानल की घटनाएं रायगढ़ वन परिक्षेत्र में देखने को मिल रही है। रेंज का प्रभार संभाल रहे अधिकारी की लापरवाही के कारण रायगढ़ के जंगल को आग की घटनाओं से बचाया नहीं जा पा रहा है। यही कारण है कि हर रात रायगढ़ वन परिक्षेत्र का जंगल धू-धू कर जल रहा है।
बीती रात भी खैरपुर बीट के जंगल में आग लग गई और उसे बुझाने के लिए परिसर रक्षक व अन्य ग्रामीण रातभर मशक्कत करते रहे, लेकिन आग काफी फैल जाने की वजह से आग पूरी तरह से नहीं बुझ पाई। फिलहाल आज सुबह से आग को बुझाने का प्रयास अभी भी किया जा रहा है।