वीडियो शेयर करते ही ट्रोल हुए टाइगर, लोगों ने कहा- ‘बॉडी और डांस से कोई ऋतिक नहीं बन जाता’

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस और डांस को लेकर खबरों में बने रहते हैं. टाइगर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं. इसी क्रम में हाल में टाइगर ने एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह ऋतिक रोशन के एक पार्टी सॉन्ग ‘दीवाना है देखो’ पर डांस करते नजर आए. इस वीडियो के शेयर होते ही लोगों ने टाइगर को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि सिर्फ बॉडी और डांस से कोई ऋतिक नहीं बन जाता है.

इन फिल्मों को लेकर को लेकर दबाव में हैं टाइगर
वहीं, टाइगर श्रॉफ का कहना है कि वह अपनी आगामी फिल्मों ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ और ‘बागी-3’ की रिलीज को लेकर दबाव में हैं. उन्होंने 2018 में ‘बागी-2’ जैसी सफल फिल्म की थी. हाल ही में टाइगर ने यह पूछे जाने पर कि क्या वह ‘बागी-2’ को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अपनी आगामी फिल्मों को लेकर दबाव महसूस कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल. दबाव है क्योंकि मैंने ‘बागी-2’ के इतना शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद नहीं की थी, जो कि इस ने की. एक फ्रेंचाइज के तौर पर ‘बागी’ सीरीज की फिल्म से लोगों को काफी अपेक्षाएं हैं और सिर्फ यही नहीं, मैं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ भी कर रहा हूं जो कि बहुत बड़ी फ्रेंचाइज है.”

https://www.instagram.com/p/Bvi0wJpHh_y/?utm_source=ig_embed

इन दोनों फिल्मों के अलावा टाइगर यशराज प्रोडक्शंस की एक फिल्म में अपने आदर्श ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे. फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है.