खन्ना पुलिस ने तीन वाहनों से पकड़ी 9.66 करोड़ की हवाला राशि, छह लोग गिरफ्तार

पंजाब के खन्ना में बड़ी हवाला राशि बरामद हुई है। साढ़े 9 करोड़ से ज्यादा की राशि के साथ पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह राशि तीन गाड़ियों में जालंधर से अंबाला की ओर जा रही थी।

खन्ना सिटी पुलिस के मुताबिक बरामद कुल हवाला राशि 9 करोड़ 66 लाख 61 हजार 7 सौ रुपये  है। पूरे मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार छह लोगों में जालंधर के प्रतापपुरा के रहने वाला एंथनी ने खुद को पादरी बताया है।

इसके अलावा भिखीविंड, तरनतारन का रचपाल सिंह, जालंधर का हरपाल सिंह, दो मुंबई निवासी और एक बिलासपुर का रहने वाला है।