आवारा सांडों का द्वंद युद्ध।

2 सांडों में आपस में जमकर लड़ाई, दिल्ली-एटा जीटी रोड पर सांडों की लड़ाई, सांडों की लड़ाई में जाम रहा रोड, एक दर्जन लोग हुए गंभीर घायल, सांडों की लड़ाई कैमरे में हुई कैद, थाना गांधी पार्क के नौरंगाबाद का मामला।

दरअसल अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के नौरंगाबाद मैं उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 2 सांड आपस में भिड़ गए, इस दौरान रोड पर लंबा जाम लग गया, जाम के बीच फंसे दो पहिया वाहन चालकों की भीड़ में आपस मे भीड़ रहे दोनों सांड जा घुसे, जिसमें रोड पर चल रहे कई लोग गंभीर घायल हो गए, इतना ही नहीं वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, सांडों की लड़ाई काफी देर तक होती रही, जिसको वहां भीड़ में मौजूद लोगों ने अपने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, सांडों की लड़ाई में जब वहां मौजूद लोग घायल हो गए तो आक्रोशित भीड़ ने दोनों सांडों को मार मार कर अलग किया, स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई बार यहां पर आवारा सांड और गाय के संबंध में अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अधिकारी हैं कि कोई सुनवाई नहीं करते, आज इस लड़ाई में किसी की भी जान जा सकती थी।