जानिए, केसर पिस्ता फिरनी बनाने की आसान रेसिपी…

आज हम आपको केसर पिस्ता फिरनी बनाना बताते है केसर पिस्ता फिरनी एक अवधि रेसिपी है।

जो लखनऊ की खास डिश है और इसे आप केसर की खुशबु से और स्वादिष्ट बना सकते है साथ ही इसमें सूखे मेवे डालकर पिस्ता से इसे गार्निश भी कर सकते है चावल और दूध से बनी ये डिश बहुत टेस्टी लगती है तो चलिए जानते है केसर पिस्ता फिरनी बनाने की रेसिपी।

सामग्री :- चीनी 4 टेबलस्पून, बसंती चावल (पइसे हुए) 2 टेबलस्पून, केसर – थोड़े से, इलायची पाउडर 1 टेबलस्पून, दूध – 350 ग्राम।

रेसिपी – सबसे पहले एक कटोरी ले और इसमें चावल डाले अब इसमें पानी डालकर इसे 10 मिनट तक भीगने के लिए रख दे।

फिर एक पैन ले और इसमें दूध डाले अब दूध को 5 – 6 मिनट तक उबलने दे जब दूध ऊपर आने लगे तो इसमें भीगे हुए चावल डाले और चावल को चलाये और 3 – 4 मिनट का पकने दे।

चावलों को मुलायम होने तक पकाये इसके बाद पिस्ता,इलायची पाउडर और चीनी डाले और दूध को चलते रहे और इसे 2 -3 मिनट तक चलाये और ओवन से पैन हटा दे।

इसे एक कटोरी में डाले और 2 -3 केसर के टुकड़े डाले अब इसे गर्म या ठंडा सर्व करे।