
करीना कपूर के फैशन सेंस के बारे में हर कोई जानता है। बॉलीवुड में करीना ने कई नए ट्रेंड सेट किए हैं। करीना के फैंस उनके स्टाइल स्टेंटमेंट को खूब फॉलो करते रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह अपने अलग ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोल होते हैं। रणवीर के ड्रेसिंग सेंस पर बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट कर चुके हैं।
अब करीना ने रणवीर के फैशन पर कमेंट किया है। एक इवेंट में करीना कपूर अपने बेटे तैमूर को लेकर बात कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने उसके कपड़ों के फैशन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि तैमूर रणवीर सिंह से ज्यादा स्टाइलिश है। खास बात यह है कि इसी इवेंट में रणवीर सिंह भी मौजूद थे।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि तैमूर अपने स्टाइल से बड़े-बड़े स्टार्स को मात देते हैं। इतना ही नहीं पपराजी के बीच तैमूर के फोटोज को लेने की होड़ इसलिए भी ज्यादा रहती है क्योंकि उन्हें इसके सबसे ज्यादा दाम मिलते हैं।
हाल ही में तैमूर नाम के बिस्किट मार्केट में आए हैं। डीएनए की रिपोर्ट की मानें तो कस्टमाइज कुकीज बनाने वाले एक बेकरी में तैमूर कुकीज मिल रहे है। इस बेकरी ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में आने वाले मेहमानों को भी ये कुकीज गिफ्ट किए थे।
बीते साल ही तैमूर की शक्ल के डॉल की तस्वीर खूब वायरल हुई थी। इस पर करीना कपूर ने कहा था कि उनके बेटे को लोग बहुत प्यार करते हैं इसलिए उन्हें तस्वीरें लेने से या डॉल बनाने से रोकना गलत होगा। लेकिन लोगों को समझना चाहिए कि वह दो साल का बच्चा है और उसे भी नॉर्मल जिंदगी की जरूरत है।