
सिधौली-सीतापुर: स्थानीय तहसील अन्तर्गत थाना अटरिया पुलिस ने अटरिया कस्बा में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सीआईएससफ की टीम के साथ रूट मार्च किया इस दौरान पुलिस ने शांति पूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने में लोगों से सहयोग की अपील की औ सुरक्षा के संदेश दिए.
सीआईएसएफ की टीम व अटरिया इंस्पेक्टर पुष्पराज कुशवाहा ने पुलिस बल व जवानो के साथ अटरिया कस्बे में फ्लैग मार्च किया गया।फ्लैग मार्च के दौरान इंस्पेक्टर ने कस्बे में रहने वाले लोगों से निर्भीक होकर मतदान करे और पुलिस प्रसाशन हर हाल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए परिबद्व है चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अशाति फैसले वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी वही सीआईएसएफ के अफसरों का कहना है कि चुनाव आचार संहिता का हर हालत में पालन कराया जाएगा। चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम व व्यवस्था की गई है कस्बे में फ्लैग मार्च के दौरान कस्बे के लोगों में पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास का भावना देखने को मिली। वहीं एस आई रामकरन रावत ने कहा कि पुलिस मादक पदार्थो को बनानें और उनकी तस्करी करने वालों पर कड़ी नजर रख रही है.