अवैध तमंचा फैक्ट्री खुलासा

अलीगढ़ बना अवैध हथियारों की मंडी,अवैध तमंचा फैक्टरियों पर छापामार कार्रवाई जारी,चुनावों के मद्देनजर छापामार कार्रवाई में 49 बने-अधबने तमंचे,कारतूस व उपकरण बरामद,दो आरोपी मौके से गिरफ्तार, सर्विलांस और गांधी पार्क टीम की कार्यवाही,थाना गांधीपार्क इलाके के सिंधौली गांव के खंडहर में चल रही थी तमंचा फैक्ट्री।

लोकसभा चुनाव आते हुए अलीगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्रियों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ खुलासे किए हैं और कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, पुलिस सूत्रों की मानें तो अलीगढ़ इस समय अवैध हथियारों की मंडी बना हुआ है, चुनाव आयोग के दखल के बाद अलीगढ़ पुलिस हरकत में आई और मुखबिरों की सूचना पर लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है, छापामार कार्रवाई के दौरान विगत कुछ दिनों में अलीगढ़ पुलिस ने 3 खुलासे किए हैं जो कि अवैध हथियारों के संदर्भ में है, इन खुलासों में बहुतायत संख्या में अवैध हथियार पकड़े गए है, इतनी बडी संख्या में हथियारों का पकड़ा जाना कही न कही पुलिश की कार्यवाही पर सवालिया निशान लगाता है,,क्योंकि यह कार्रवाई चुनाव आयोग के दखल पर ही क्यों हो रहे हैं,,,इससे पहले इन फैक्ट्रियों पर किसकी रहम हो रही थी,,,आपको बतादें आज एसपी ने अलीगढ़ अभिषेक झा ने खुलासा करते हुए बताया कि दो अभियुक्तों को पकड़ा गया है ,जो कि मौके पर फेक्ट्री पर मौजूद थे, जिन्होंने कबूल किया है कि वे ही इन अवैध हथियारों को बनाते थे, मौके से 49 तमंचे बरामद किये गए इनके साथ इनको बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए है, इनपर संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।