लगभग दो सौ किसानों ने जड़ी-बूटी कि दवाईयों की ली ली जानकारी

सिधौली-सीतापुर: स्थानीय तहसील अन्तर्गत मनवा गाँव में एक दिवसीय औषधीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में लगभग दो सौ किसानों ने जड़ी-बूटी कि दवाईयों की जानकारी ली प्रशिक्षण में आए मुख्य वैज्ञानिक डॉ पंकज कुमार एवं ,विजय पाण्डेय ने किसानों को जड़ी बूटी के प्रचार प्रसार एवं कृषि संबंधी जैसे मंण्डुपरणी,भूमिआवला परणी गिलोय सहित अन्य तमाम फसलों की खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया.

डाबर इंडिया लिमिटेड कम्पनी दिल्ली से डाक्टर ,हरिवंश ,सुभाष ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अटरिया क्षेत्र के गनेरा निवासी बिक्रम कुमार पिछले करीब तीन वर्ष से भूमिआवला का सफलता पूर्वक उत्पादन कर रहे हैं और उसी प्रकार से हम लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न जड़ी बूटियों का उत्पादन शुरू किया गया है एवं आशा ग्रमोदय संस्थान लखनऊ के अध्यक्ष दिलीप रॉय ने समस्त किसानों को एक एक पेड वितरित किए गए।मनवां के कार्यकर्ता कमलेश कुमार ने आए हुए सभी किसानों का जोर दार स्वागत किया। इस अवसर पर किसान कामराज, भगोले, रामकुमार, मिश्री लाल, रज्जन श्रीवास्तव, मिथलेश कुमार,रामकिसुन,बड्डू, रामनरेश कुमार, बिक्रम कुमार सहित सैकड़ों किसानों की मौजूदगी नजर आई.