
बिसवां सीतापुर: मुस्लिम सेवा संघ ने समाजवादी पार्टी सहित गठबंधन को समर्थन किया है। यह जानकारी मुस्लिम सेवा संघ उत्तर प्रदेश सीतापुर के जिलाध्यक्ष सय्यद हुसैन कादरी ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम सेवा संघ ने 2019 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी व सपा के सहयोगी दलों को समर्थन किया।
उन्होंने बताया कि मुस्लिम सेवा संघ के प्रदेशअध्यक्ष नदीम कुरैशी ने वक्त की जरूरत को देखते हुए और मुस्लिम समाज की तरक्की के लिए उत्तर प्रदेश में बिना किसी शर्त पर महागठबंधन को 2019 लोकसभा चुनावों में समर्थन किया है। मुस्लिम सेवा संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पूरे दम खम से महागठबंधन को चुनाव लड़ाएंगे।