
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने क्रोएशिया में कहा कि भारत अपने सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा। पुलवामा में हुए हमले के बाद भारत द्वारा एयरस्ट्राइक आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह किए जाने का जिक्र करते हुए ये बयान दिया। बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया गया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जैश ने ली थी। 
भारतीय वायु सेना द्वारा की गई कार्रवाई के अगले दिन पाकिस्तान ने हमला कर मिग 21 विमान को तबाह कर भारतीय पायलट को पकड़ लिया था। गौरतलब है कि रामनाथ कोविंद क्रोशिया में जाने वाले पहले पहले भारतीय राष्ट्रपति है। सोमवार को राष्ट्रपति कोविंद यहां अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। बता दें कि कोविंद फिलहाल तीन देशों की यात्रा पर है।
मंगलवार को उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ समर्थन करने के लिए क्रोशिया सरकार का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमने पहले ही ये साफ कर दिया है कि भारत की सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी कदम लेने है हम लेंगे। ताकि हम अपने देशवासियों को कुशल वातावर्ण दे सकें। हम क्रोशिया सरकार का शुक्रिया करते है कि उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में हमारी साथ दिया। सभी देशों को आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने भारत में निवेश करने और अपनी परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए देश में भारतीय प्रवासी को भी आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था आज वैश्विक विकास का एक महत्वपूर्ण इंजन है। यह मजबूत आर्थिक संकेतकों के साथ सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसलिए, मैं आपको भारत आने के लिए आमंत्रित करता हूं। कोविंद ने कहा कि क्रोएशिया का सदियों से भारत के साथ संबंध रहे है और उसने भारतीय भाषाओं, दर्शन, इतिहास और संस्कृति के प्रचार में काफी योगदान दिया है।’गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने 1926 में यहां का दौरा किया, और कई क्रोएशियाई कवियों और लेखकों को प्रभावित किया।