चार पहिया वाहन चोर

अलीगढ़ थानां सासनीगेट क्षेत्र में मथुरा बाईपास रोड पर अल्फा चैकिंग के दौरान पुलिस ने चार पहिया वाहन चोर गिरोह के दो लूटेरो को गिरफ्तार कर पांच कार और एक कार की बॉडी,दो तमंचा ,कारतूस,ढाई सौ ग्राम नशीला पाउडर किया बरामद,तीन लुटेरे हुए फरार,लुटेरे हाइवे पर कार चालको को नशीला पदार्थ खिला कर करते थे कार लूट।

थाना सासनीगेट क्षेत्र में सोमवार रात्रि मथुरा बाईपास रोड पर इंस्पेक्टर अनूप भारती अपनी टीम के साथ अल्फा चैकिंग कर रहे थे,इसी दौरान एक इनोवा कार को रोका तो उसमें सवार तीन लोग कार से कूद कर भाग गये पुलिस टीम ने दो लोगो को दबोच लिया तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से दो तमंचे चार कारतूस,ढाई सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ,पूछ ताछ में दोनों कार को चोरी की बताया ,आरोपियों की निशानदेही पर स्थानीय क्षेत्र की लोधी बिहार कालोनी से चार बुलेरो कार, एसेंट कार की बॉडी बरामद की है,आरोपियों ने बताया कि वह विभिन्न स्थानों से कारो को किराये पर लेकर चालक को अपनी बातों में लेकर खाद्यय पदार्थ में नशीली दवा खिला कर बेहोश होने पर सुनसान स्थान पर डाल जाते थे।फरार तीनो अभियुक्तों की पुलिस तलाश में जुटी है।