
डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 3’ में इस हफ्ते भी कंटेस्टेंट की बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलीं। इस हफ्ते शो पर स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और शक्ति कपूर। शो के दौरान शिल्पा शेट्टी ने लगभग 20 सालों के बाद गोविंदा के साथ डांस परफॉर्मेंस दी। वहीं शक्ति कपूर ने बताया कि वो शिल्पा को छिपकर देखा करते थे।

गोविंदा और शिल्पा शेट्टी पब्लिक डिंमाड पर दोनों ने 90 के दशक की फिल्म ‘छोटे सरकार’ के सबसे मशहूर गाने ‘एक नया आसमान’ पर डांस किया। गोविंदा-शक्ति कपूर ने सेट पर जमकर मस्ती के साथ साथ कंटेस्टेंट्स और उनके पैरेंट्स संग डांस किया।
शिल्पा ने बताया कि गोविंदा सेट्स पर आते थे और बहुत ही आसानी से अपने सहज अंदाज में डांस करते थे, जबकि वो कोरियोग्राफर के जमकर प्रैक्टिस करती थीं लेकिन उनकी तरफ कोई देखता भी नहीं था। शिल्पा ने डांस के लिए गोविंदा को श्रेय दिया।
और जब शक्ति कपूर ने शिल्पा को यह कहते हुए सुना कि कोई भी उनकी तरफ नहीं देखता था। मौका देखते हुए उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘शिल्पा को लगता है कि कोई भी उनकी ओर नहीं देखता नहीं था, लेकिन वह नहीं जानती कि मैं हमेशा कोने से छिपकर उनको देखता था क्योंकि मुझमें सामने से देखने की हिम्मत नहीं थी।’
शो पर शिल्पा यलो ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। 66 की उम्र में शक्ति कपूर की एनर्जी कमाल की है और शो पर उनके ठुमके देखने लायक थे।