अज्ञात कारणों के चलते नवविवाहिता ने आम की बाग में फांसी लगाकर की आत्महत्या

सिधौली-सीतापुर/HT: स्थानीय तहसील अन्तर्गत थाना अटरिया के अकबरपुर गांव में रविवार को नवविवाहिता ने गांव के बाहर आम की बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

देशराज पत्नी कोमली (20) वर्षीय निवासी अकबरपुर थाना अटरिया रविवार की सुबह करीब आठ बजे अज्ञात कारणों के चलते नवविवाहिता ने आम की बाग में रस्सी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली बताते है कि शादी कुछ माह पहले सिधौली कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी जागेशवर की पुत्री कोमली के साथ हुई थी रविवार को अज्ञात कारणों के चलते (20) वर्षीय कोमली ने गांव के बाहर गांव के ही बैजनाथ पुत्र गंगा की आम की बाग में रस्सी से फासी लगा कर आत्महत्या कर ली

सूचना पर पहुची अटरिया पुलिस व सिधौली तहसीलदार बिन्दुलता ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है/ इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर अटरिया इंस्पेक्टर पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि अभी मृतका के परिजनों की तरफ से तहरीर नही दी गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भे दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी