इन राशि के लोगो के लिए चांदी की अंगूठी है बेहद अशुभ, जानिए क्यों ?

हमारे हिन्दू धर्म में कई ऐसी बातें होती हैं जिनका सीधा सम्बन्ध हमारे जीवन से होता है।बता दे के हमारे हिन्दू धर्म में ग्रहों-नक्षत्रों के साथ-साथ कई और ऐसी चीज़ें और मान्यताएं होती है जिनका सम्बन्ध हमारे जीवन से होता है।जी हां हिन्दू धर्म में रंग, धातु, विधि-विधान आदि को भी अत्यधिक महत्व दिया जाता है।

कहा जाता है कि चांदी की उत्पत्ति भगवान शिव के नेत्रों से हुई थी इसलिए जहां चांदी होती है वहां सुख, वैभव और संपन्नता में कोई कमी नहीं आती। चांदी धारण करने पर यह शरीर में जल तत्व को नियंत्रित करती है। इसके अलावा चांदी धारण करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।

शास्त्रों के अनुसार ​ऐसी तीन राशियां हैं, जिनके जातको को चांदी की अंगूठी धारण नहीं करनी चाहिए। अगर ये ऐसा करते हैं तो यह इलके लिए अशुभ साबित होता है और इन जातको के लिए दुर्भाग्य का कारण भी बनती है। इससे घर परिवार में आर्थिक समस्या आती हैं। आपको बता दें कि जिन तीन राशियों को चांदी की अंगूठी धारण नहीं करनी चाहिए वे राशियां हैं मेष, धनु और कन्या राशि।

ज्योतिषशास्त्र में इन तीन राशियों के जातको के लिए चांदी की अंगूठी धारण करना बहुत ही अशुभ हैं। क्योंकि यह इनके जीवन में असफलता का कारण बन सकती है। इसे पहनने से घर -परिवार में हमेशा ही आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधित संकट बना रहता है और जातक को जीवन में असफलताओं का सामना भी करना पड़ सकता है।