ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गले में लॉकेट पहनने से पहले ध्यान रखे ये जरूरी बाते

ज्योतिषशास्त्र में कडा,लॉकेट का अपना अलग महत्व होता है और ये संबंधित ग्रह,नक्षत्र को प्रभावित करते हैं। आइए,जान लेते हैं कि कडा व लॉकेट पहनने से पहले किन चीजों का ध्यान रखा जाए जिससे बाद में परेशानियों का सामना नहीं करना पडे….

# मान्यता अनुसार हमेशा पीतल, तांबा या चांदी का कड़ा पहनना चाहिए।

# यह भी माना जाता है कि पीतल का कडा पहनने से गुरु, तांबे से मंगल और चांदी से चंद्र ग्रह बलवान होता है।

# कभी भी लोहे, स्टील या जर्मन का कड़ा नहीं पहनना चाहिए।

# कडा पहनने के बाद नशा नहीं करना चाहिए इससे दुष्परिणाम मिलते हैं।

# पीतल व तांबा मिश्रित धातु का कडा पहनने से व्यक्ति की नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है।

# कडा पहनने से व्यक्ति की बीमारियों से भी रक्षा होती है।

# इधर बच्चों को चांदी का लॉकेट पहनाना चाहिए इससे उनका स्वास्थ्य का ठीक रहता है।

# छोटे बच्चों का मन चंचल होने के कारण ज्यादातर उन्हें चोट लगती रहती है इसलिए ज्योतिषियों द्वारा चांदी के चन्द्रमा का लॉकेट पहनाने की सलाह दी जाती है।

# चांदी के अर्धचन्द्र रूप में लॉकेट बच्चों को पहनाने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और चोट एवं दुर्घटनाओं से माता पिता को परेशान नहीं होना पडता है।

# ज्योतिष व विद्वानों द्वारा कहा जाता है कि देवी-देवताओं के चित्र वाले लॉकेट धारण नहीं करना चाहिए।