जल्द आएगा GOOGLE PIXEL 4 XL, लीक तस्वीर ने खोले सब राज

2019 की शुरुआत से अब तक ऐसे कई स्मार्टफोन बाजार में आए हैं और इनमे आपको कई में पंच होल-इन-डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिली होगी. वहीं अब गूगल अपने फोन को इस डिजाइन के तहत लाएगी. खबर है कि जल्द ही Google अपने पिक्सल सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Google Pixel 4 XL लॉन्च करेगी.

डुअल कैमरा सेटअप

फोन के कैमरे को लेकर भी जानकारी मिली है. इस लीक हुई इस इमेज में होल-इन-डिस्प्ले डिजाइन देखने को मिलेंगे और इसमें कटआउट के अंदर ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप आपको मिलेगा. 91मोबाइल्स की रिपोर्ट की माने तो इंटरनेट पर एक इमेज शेयर की है. इस इमेज को Google Pixel 4 XL कहा जा रहा है. जबकि बैक में भी ड्यूल रियर कैमरा सेटअप आपको मिलेगा. साथ ही गूगल डुअल कैमरा के साथ फोटोग्राफी को बेहतरीन बनाने पर भी फोकस कर रही है. 

पुराने लीक्स..

प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने नए स्मार्टफोन पर लगातार काम कर रही है और इसे लेकर अब तक कई तरह की जानकारी सामने आ रही है. पुरानी रिपोर्ट्स की माने तो इन लीक्स में पंच-होल डिस्प्ले नहीं देखा गया था, लेकिन अब खबर है कि इसमें यह फीचर या दीजन आएगा. वहीं एक अन्य फीचर्स की बात के जाए तो कंपनी इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट दे रही है. लेकिन स्मार्टफोन के रियर में माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर नजर नहीं आ रहा है. कीमत की बात के जाए तो इसकी कीमत को लेकर फ़िलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.