
ज्योतिष में शनि को न्यायधीश कहा जाता है यानी जो व्यक्ति अच्छा काम करता है शनिदेव उस पर अच्छी कृपा दृष्टि रखते हैं। वहीं दूसरी ओर बुरे कर्म करने वाले जातकों पर अपनी अशुभ दृष्टि रखतें हैं। जिस व्यक्ति पर शनि की अशुभ दृष्टि होती है उसके सारे काम बिगड़ जाते हैं। बार-बार कोशिशे करने पर भी उसको सफलता नहीं मिलती। वह व्यक्ति धन, सेहत, व्यापार और नौकरी जैसे सभी क्षेत्रों में परेशान रहता है। ज्योतिष में शनि की टेढ़ी नजर होने के कई कारण बताए गए हैं।
जो व्यक्ति अपने धन बल से गरीबों और असहाय व्यक्तियों को परेशान और अपमानित करता है शनिदेव उस पर अपनी टेढ़ी नजर गढ़ा देते हैं। ज्योतिष में शनि को गरीबों और असहाय व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
जो व्यक्ति शनिवार के दिन घर पर लोहे से बनी चीजें लेकर आता है शनिदेव उस पर अपनी बुरी नजर लगा देते हैं। शनि की बुरी नजर पड़ने मात्र से ही व्यक्ति कंगाल होने लगता है। शनिवार के दिन लोहे की चीजें नहीं खरीदना चाहिए बल्कि लोहे की चीजों का दान करना चाहिए।
शनिवार के दिन घर पर तेल नहीं लाना चाहिए बल्कि शनिवार को शनिदेव पर तेल चढ़ाना चाहिए।
किसी दूसरे व्यक्ति से कभी भी भूलकर जूते-चप्पल नहीं लेना चाहिए। इससे भी शनि की बुरी छाया पड़ती है।
जो व्यक्ति अपने घर में आए ब्राह्राण और गरीब व्यक्ति को बिना कुछ दिए वापस लौटा देता है शनि उसकी कुंडली में अशुभ प्रभाव देने लगता है।