
अलीगढ़ नगर निगम द्वारा आगरा रोड पर स्काई टॉवर लगाने के लिए खुदाई कराई जा रही है, खुदाई के दौरान मिट्टी की ढाये खिसकने से काम कर रही दो महिलाओं समेत तीन मजदूर मिट्टी के नीचे दव गए, सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मजदूरों को मिट्टी के ढेर से निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ दोनो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुयी है, घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए।
दरअसल अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के आगरा रोड पर नगर निगम का स्काई टावर लगाने के लिए पिछले एक बर्ष से निर्माण कार्य चल रहा था, निर्माण कार्य में कुछ महिलाएं और कुछ पुरुष मिट्टी खोदकर टावर से बाहर डालने का कार्य कर रहे थे, आज मिट्टी खुदाई के दौरान अचानक एक ढाए मजदूरों के ऊपर गिर गई, ढाई खिसकने से काम कर रही दो महिलाएं और एक पुरुष ढाए के नीचे दब गया, आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ढाए के नीचे दबे मजदूरों को जेसीबी मशीन से निकाल कर उन्हें पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ढाए के नीचे दबी दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, वहीं पुरुष खतरे से बाहर बताया जा रहा है, काम करने वाली महिलाएं दूसरे प्रदेशों से आकर अलीगढ़ में अपना पालन पोषण कर रही थी, पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को भी घटना में लापरवाही का दोषी मानते हुए मुकदमे में आरोपी बनाने की बात कह है, सीओ फर्स्ट विशाल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि आगरा रोड पर नगर निगम के निर्माणाधीन टावर का काम चल रहा था वहा दूसरे प्रदेशों से आई महिला व पुरुष कार्य कर रहे थे तभी अचानक मिट्टी की राय खिसक गई जिसमें 2 महिला सहित एक पुरुष नीचे दब गया, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।