दो दिन लापता बच्ची का शव पोखर में मिला।

अलीगढ़ में दो दिन से लापता 3 वर्षीय बच्ची का शव पोखर में मिलने से फैली सनसनी, आगरा से शादी समारोह में शामिल होने आई थी परिवार के साथ, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस, शहर कोतवाली इलाके के कबीला रोड की घटना।

प्राप्त जानकारी के मुताविक रिया नाम की करीब 3 वर्षीय बच्ची अपने परिवार के साथ अलीगढ़ के शहर कोतवाली इलाहाबाद स्टेट कबीला रोड पर शादी समारोह में शामिल होने आए थे 2 दिन पूर्व शाम को घर से 10 कदम दूरी पर निकली बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता हो गई जिसके बाद रिश्तेदार व परिजनों ने पुलिस को इतना कर दी और आसपास पोस्टर भी लगवा दिए व मस्जिद में अजान तक लगवा दी लेकिन बच्ची का कोई अता पता नहीं लग सका आज सुबह आबादी के पास ही मौजूद पोखर में बच्ची का शव देखने को मिला तो आनन-फानन में बच्ची के शव को उसमें से निकाला गया घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और बच्ची के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस पूछताछ कर जांच में जुटी है परिजनों के मुताबिक उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है क्योंकि वह अलीगढ़ रिश्तेदारी में पहली बार आए हैं फिलहाल पुलिस इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।