मीठा खाने का है शौक तो आज ही बनाये मिल्क पेड़ा रेसिपी

मिल्क पेड़ा रेसिपी की सामग्री-

10 पिस्ता के टुकड़े
400 ग्राम गाढ़ा दूध
1 बड़ा चम्मच घी
1 1/2 कप दूध पाउडर
1/4 चम्मच जायफल पाउडर
8 पीस हरी इलायची
दो केसर के दाने

मिल्क पेड़ा रेसिपी बनाने की वि​धि-

Step 1
मिल्क पेड़ा को बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक माइक्रोवेव बाउल ले और उसमें दूध पाउडर, घी और कंडेंस्ड मिल्क डाल कर अच्छे से मिला ले।

Step 2
इसके बाद इलायची के दाने को अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना ले और तैयार घोल में जायफल पाउडर, इलायची पाउडर और केसर को मिलाएं। इस के बाद कटोरे को माइक्रोवेव में रखें और एक मिनट के लिए इस हाई हिट करें। इस कटोरे को बाहर निकाल कर घोल को एक बार और हिलाएं।

Step 3
अब फिर इस घोल को 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रखें। ध्यान रहे घोल थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए अगर घोल पतला रह गया हो तो इसको 30 सेकंड के लिए और गरम कर ले। इसके बाद कटोरे को माइक्रोवेव से बाहर निकाल कर थोड़ा ठंड़ा कर ले। इसके बाद अपने हाथों पर थोड़ा सा घी लगा ले।

Step 4
इस घोल को बराबर आकार में गोले को तैयार करें। पेड़े को थोड़ा चपटा आकार देने के लिए इसको थोड़ा दबाएं। इसके बीच में पिस्ता रखें। अब इस मिल्क पेड़े को प्लेट में अच्छी तरह सजा कर सर्व करें। बचे हुए पेड़े को आप टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख दें।