सांसद कौशल किशोर के प्रयासों के बाद सफ़ाई का कार्य शुरू

सिधौली-सीतापुर: गत कई वर्षों से दरियाबाद माइनर की सफाई नही की गई थी जिस कारण क्षेत्रीय किसानों को कृषि कार्य मे काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था क्षेत्रीय किसानों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को कई बार समस्या से अवगत कराया लेकिन किसी ने भी किसानो की इस बडी समस्या की ओर ध्यान देना तक मुनासिब नही समझा किसानों की इस समस्या की जानकारी होने पर क्षेत्रीय सांसद कौशल किशोर ने नहर विभाग के अधिकारियों को साफ सफाई का काम चालू कराने के निर्देश दिए थे।

विभाग द्वारा सभी प्रक्रियाए पूरी करने के बाद नहर सफाई का कार्य शुरू हो गया है। पुत्तन शर्मा ने बताया कि इस समस्या से किसान पिछले कई वर्षों से परेशान था, सिंचाई के दौरान किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, नहर साफ होने के बाद अब किसानों की समस्या दूर हो जाएगी उन्होंने मुख्यमंत्री योगी एवं सांसद कौशल किशोर का आभार व्यक्त किया। भाजपा सरकार ने किसानों की समस्या को ध्यान देते हुए नहर की सफाई का काम शुरू करवाया,जिसके लिए क्षेत्रीय किसान मुख्यमंत्री योगी जी का और सांसद कौशल किशोर जी का आभारी है।किसान रामसरन ने बताया हम गरीब किसानों को सिल्ट सफाई वरदान से कम नही है क्योंकि मेरे पास सिंचाई का कोई साधन नही था किराये से अपनी फसलों की सिचाई करते थे जिससे नुकसान हो जाता था अब अपनी फसल का पूरा फायदा मिलेगा.

दरियाबाद नहर की सफ़ाई होने के बाद पानी आने से क्षेत्र के दहैय्या, दहावा, सेमरा, बहटूटपुर, शिवपुरी, भगवन्तपुर, रेहुवा, कुंवरगड्डी, मंगरौरा, लोनियनपुरवा, अलोइया, खेरिया, बिरासी, रघुवापुर सहित अन्य दर्जनों गाँवो के किसानों को सिचाई की सुविधा उपलब्ध होगी.