सर्फ एक्सेल का विरोध, बहाया नाले में।

अलीगढ़ में SURF EXCEL (सर्फ एक्सएल) का हिन्दू छात्र वाहिनी ने किया विरोध, रैली निकालकर पावडर को बहाया नाले में, विज्ञापन में रंगों के त्यौहार होली के रंगों को दाग बताने का लगाया आरोप, कम्पनी के मालिक पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप,,,,,,,,!! दरअसल हिन्दू छात्र वाहिनी ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि रंगो के त्यौहार होली पर यूनिलीवर कंपनी के स्वामी अतीक उल्लाह मलिक द्वारा जानबूझकर हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए इस तरह के विज्ञापन तैयार कराए जाते हैं, जिनमें की हिंदुत्व को ठेस पहुंचे, जैसा कि इस बार रंगो के त्योहार होली पर एक वीडियो विज्ञापन तैयार किया गया है

जिसमें एक छोटी सी बच्ची को रंगो में रंगे हुए दर्शाते हुए एक मुस्लिम बच्चे को मस्जिद तक छोड़कर आने और होली के रंगों को दाग बताया गया है इस विज्ञापन को देखने के बाद कंपनी के स्वामी अतीक उल्लाह मलिक पर आरोप लगाते हुए सवाल किया गया की हिंदुओं के त्योहार होली पर ही इस तरह के विज्ञापन प्रसारित क्यों किए जाते हैं जबकि मुस्लिम त्योहार ईद और मोहर्रम पर भी ऐसे क्रिएटिव विज्ञापन क्यों नहीं बनाए जाते हैं वहीं कंपनी के स्वामी अतीक उल्लाह मलिक पर कई गंभीर आरोप लगाए।