अगर आप भी करते है सुपारी का सेवन तो जा सकती है आपकी भी जान

आजकल हर धार्मिक और शुभ काम के लिए सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे भगवान के रूप में कई बार पूजा भी जाता है। लेकिन वहीं इसे खाने की बात करें तो इससे आपको काफी नुक्सान भी हो सकता है। सुपारी को माउथ फ्रेशनर की तरह भी खाते हैं। इसके निरंतर इस्तेमाल से कैंसर का खतरा और भी अधिक बढ़ जाता है।

क्या है सुपारी खाने के नुकशान:

# कई अध्ययनों में पाया गया है कि सुपारी खाने से हार्ट से जुड़ी कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही ये मोटापा भी बढ़ाता है।

# सुपारी का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। सुपारी में वो सभी तत्व मुख्य रूप से पाए जाते हैं जो कैंसर के लिए उत्तरदायी होते हैं।

# नियमित रूप से सुपारी खाने से मसूड़ों ढीले पड़ जाते हैं और दांतों का इनेमल भी प्रभावित होता है। समय रहते अगर सुपारी खाना नहीं छोड़ा गया तो दांत हमेशा के लिए लाल और बाद में काले हो जाते हैं।

# ये शरीर में पहुंचकर दूसरे तत्वों के साथ क्रिया करके कुछ ऐसी गैसों और रासायनिक पदार्थों का स्त्रावण करे जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हों।