सलमान खान अब प्रियंका चोपड़ा के साथ नहीं करना चाहते है काम, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

प्रियंका चोपड़ा और सलमान के बीच का विवाद अभी तक शांत नहीं हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने पहले सलमान की फिल्म भारत को करने के लिए तैयार हो गई थीं लेकिन बाद में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस फिल्म में कार करने से इनकार कर दिया था। इस बात से सलमान और प्रियंका के बीच नाराजगी भी हो गई थी। खबर है कि सलमान अब तक प्रियंका को माफ नहीं कर पाए हैं और इसलिए वो प्रियंका के साथ काम नहीं करना चाहते।

खबर है कि संजय लीला भंसाली और सलमान खान करीब दो दशक बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उन्होंने भंसाली के साथ एक फिल्म साइन की है। इन दोनों बातों का कनेक्शन जोड़ते हुए माना जा रहा था कि सलमान और प्रियंका साथ में भंसाली की फिल्म में एक साथ नजर आएंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक सलमान को प्रियंका के साथ काम करने पर एतराज है, उन्होंने इस पर आपत्ति जताई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म में प्रियंका के साथ काम करने से इनकार कर दिया है।

हालांकि, इस बीच यह भी खबरें हैं कि प्रियंका और सलमान को भंसाली ने कास्ट तो किया है, लेकिन अलग-अलग फिल्मों के लिए। जहां सलमान भंसाली की एक लव स्टोरी में नजर आएंगे तो वहीं प्रियंका एक पीरियड फिल्म में लीड रोल निभाती दिखेंगी।

संजय लीला भंसाली ने ‘गंगूबाई’ टाइटल बुक करवा लिया है। खबर है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। ‘गंगूबाई’ एक ऐसी महिला की जिंदगी पर आधारित है जो मुंबई के कमाठीपुरा में वेश्यालय चलाती थीं, बाद में उन्होंने ऐसी महिलाओं को बचाने का भी काम किया जिन्हें जबरन इस काम में धकेला जाता था।