भाजपा जिला युवा मोर्चा ने निकाली ‘रन फॉर नमो’

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन जी के आवाहन पर आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में इस बार 80 सीटें जीतने का विश्वास जताया जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश में कई कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा हैं जिसमें आज प्रातः 8 बजे अहिलियावाई होल्कर स्टेडियम,रामघाट रॉड अलीगढ़ में, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह के नेतृत्व में ” रन फ़ॉर नमों” के अंतर्गत युवाओं द्वारा दौड़ लगाई गई ,इस रन फ़ॉर नमों कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भाजपा से ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को जोड़ने का मकसद हैं,भारतीय जनता पार्टी में जो युवाओं की अहमियत हैं वह छुपी नहीं हैं लोकसभा चुनाव 2019 में युवा ही एक अहम मापदंड साबित होगा एवं देश को भी युवाओं की ज़रूरत हैं जो इन जैसे कार्यक्रमों द्वारा युवाओं की प्रतिभाओं को उजागर करने का काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने ही करके दिखाया हैं।

नरेन्द्र मोदी को 2019 में पुनः प्रधानमंत्री बनाने का जो संकल्प हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश युवा मोर्चा ने लिया हैं उससे जिला युवा मोर्चा आगे तक लेके जाएगा और इस बार 400 पर के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाएगी आज मौजूद योगेश चौधरी,आशीष गौर,अमित गुप्ता,गौरव चौहान,अमित ठाकुर,अवध सिंह,प्रतीक चौहान,संदीप सिंह,मनोज ठाकुर,चैरब ठाकुर,मीनेष भारद्वाज,नीरज मित्तल,संजू बजाज,सचिन राजपूत,शिवांग ,होमेश पंडित आदि मौजूद रहे।