दांतों के पीलापन के कारण कहीं फीकी न पड़ जाए आपकी मुस्कान, करें ये उपाय…

हर कोई चाहता है कि उसकी मुस्कान खूबसूरत दिखे और खूबसूरत मुस्कान के लिए दांतों का चमकना व स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। अधिकांश लोग अपने दांतों को चमकाने के लिए तरह-तरह के टूथपेस्ट व महंगे टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी लोग अपने दांतों की नैचुरल खूबसूरती नहीं पा पाते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह मोतियों जैसी सफेद चमक अपनी दांतों में पा सकते हैं।

बेकिंग और सोडा दांतों की सफाई के लिए बेहतरीन विकल्प है। बेकिंग और सोडा के मिश्रण से दांतों का पीलापन जाएगा और दांतों पर मोती जैसी सफेद चमक भी आएगी।

हम सभी के दादा-दादी बचपन में बताते थे कि दांतों को चमकाने के लिए व मजबूत रखने के लिए सरसों का तेल व नमक का मिश्रण बना कर उससे दांत साफ करें। ये बहुत ही कारगर उपाय है। सरसों का तेल और नमक मिलाकर मंजन करने से दांत मजबूत तो होंगे ही साथ में दांतों का पीलापन भी दूर हो जाएगा।

स्ट्रॉबेरी दांतों की चमक बढ़ाने व उन्हें मजबूत रखने में काफी कारगर साबित होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंजाइम मैलिक एसिड और विटामिन सी आपके दांतों से पीलापन हटाने में सहायक होते हैं। स्ट्रॉबेरी को हफ्त में दो बार पेस्ट की तरह इस्तेमाल करेंगे तो दांतो की चमक बनी रहेगी। पेस्ट के लिए बस आपको स्ट्रॉबेरी को मैश करना है।

सेब वैसे तो कई बीमारियों के लिए लाभकारी होता है। लेकिन ये दांतों के लिए भी फायदेमंद होता है। सेब को अच्छी तरह से चबाने से ही आपके दांतों से बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।