अपने से 16 साल छोटे लड़के के प्यार में डूबी सुष्मिता सेन, VIDEO शेयर कर कहा- ‘यही एक शख्स है..’

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। सुष्मिता अपने से 16 साल छोटे मॉडल रोमन शॉल को डेट कर रही हैं । सुष्मिता अक्सर रोमन के साथ डेट पर जाती नजर आती हैं । साथ ही रोमन और सुष्मिता सोशल मीडिया के जरिए भी अपने प्यार का इजहार एक-दूसरे से करते रहते हैं ।

हाल ही में सुष्मिता ने रोमन के साथ का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया । इस वीडियो में दोनों की क्यूट केमिस्ट्री नजर आई । दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखे । रोमन, सुष्मिता से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं ।

बता दें कि यह एक वीडियो शूट है । जिसकी शूटिंग रोमन और सुष्मिता ने हाल ही में पूरी की है । शूटिंग का ये वीडियो सुष्मिता के फैंस को बेहद पसंद आया । फैंस इस जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं । इस शूट में दोनों ने डांस भी किया ।

वीडियो को शेयर करते हुए सुष्मिता ने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा । सुष्मिता लिखती हैं, ‘The only Man I go up on my toes for!!!😉💋😍My Rooh’ साथ ही सुष्मिता ने रोमन को आई लव यू भी कहा ।

पिछले दिनों सुष्मिता अपने भतीजे की शादी में शामिल हुई थीं । शादी की कुछ तस्वीरें सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । काली साड़ी में सुष्मिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं । उनकी ये सारी फोटो खुद रोमन ने क्लिक की थीं।

सुष्मिता के परिवारवालों को भी रोमन काफी पसंद हैं । रोमन की बॉन्डिंग सुष्मिता की दोनों बेटियों के साथ भी देखी जा चुकी है । फैंस इन दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है । हालांकि इस बारे में सुष्मिता ने अभी तक कुछ नहीं कहा है ।

देखे विडियो –

 

https://www.instagram.com/p/BurLqG6hDcG/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading