हिन्दू छात्र वाहिनी ने रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड का पुतला फूंका।

अलीगढ़ में हिन्दू छात्र वाहिनी के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड का पुतला फूंका,छात्रों ने रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड पर भ्र्ष्टाचार व घोटाले का बड़ा आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया। छात्रों के कहा कि न छात्रों को कॉपियां दिखाई गई न कुछ बताया गया। नॉमिनेशन के नाम का फर्जीवाड़ा बंद कराने की छात्रों ने मांग की।

हिंदू छात्र वाहिनी ने रामलीला ग्राउंड से दुबे का पड़ाव तक मार्च निकालते हुए वापस रामलीला ग्राउंड आकर रेलवे भर्ती बोर्ड का पुतला दहन किया हिंदू छात्र वाहिनी के संस्थापक व अध्यक्ष आदित्य पंडित ने कहा के रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा बहुत बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किया गया है जो कि देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है आज जब आधुनिकता के समय में मुन्ना भाई परीक्षा में नहीं बैठ पाते हैं तो भ्रष्ट लोगों ने रेलवे की नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया को रास्ता बनाते हुए देशभर में रुपया लेकर नौकरी दिलाने का काम किया है तमाम बड़े शहरों व छोटे कस्बों में 5 लाख से लेकर 10 लाख तक में नौकरी दिलाने वाले सैकड़ों लोग घूमते हैं जिनमें की लगभग आधे लोग रेलवे की नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से जुड़े होते हैं हिंदू छात्र वाहिनी केंद्र की सरकार से मांग करती है की आरआरबी से इस भ्रष्ट प्रक्रिया को समाप्त कर देना चाहिए जिससे कि गांव देहात से जो किसान अपने खून पसीने की कमाई से रुपया कमा कर अपने बच्चों को बाहर पढ़ाने भेजते हैं और उन बच्चों की योग्यता का हनन भविष्य का सौदा ना हो अन्यथा की स्थिति में इस देश का छात्र वर्ग अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने का काम करेगा और अपने हितों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी हिंदू छात्र वाहिनी हर पीड़ित छात्र के साथ तन मन धन से खड़ी है हमें मोदी सरकार से आशा है वह जल्द इस दुर्वव्यथा का समाधान कर छात्रों के साथ न्याय करेंगे छात्र नेता अंकित ठाकुर ने कहा के भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए छात्र देश का भविष्य है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ मतलब देश के साथ खिलवाड़ है