स्कूल के बाहर वाहन चेकिंग, हंगामा।

अलीगढ़ में OLF स्कूल पर ट्रैफिक पुलिस चेकिंग को लेकर हुआ हंगामा, बिना हेलमेट और अधूरे कागजात मिलने पर स्कूल परिसर में जाने से रोका गया, स्टाफ और परिजनों के काटे चालन, स्टाफ और छात्र परिजनों में पनपा आक्रोश, स्कूल में चल रहा है एग्जाम, स्कूल में आम जनता के अलावा पढ़ते है VIP और VVIP लोगों के बच्चे, थाना क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड का मामला।

दरअसल अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके की रामघाट रोड स्थित अवर लेडी ऑफ फातिमा (OLF) स्कूल के बाहर ट्रैफिक पुलिस समेत इलाका पुलिस ने सुबह सुबह गेट के बाहर वाहन चेकिंग अभियान छेड़ दिया, और जो भी स्कूल में वाहन प्रवेश कर रहा था उसे रोककर चेक करना शुरू कर दिया, जिसमें अभिभावक और टीचर स्टाफ शामिल है, इस दौरान पुलिस ने ऐसे स्टाफ और अभिभावकों को स्कूल परिसर में जाने से रोक दिया, जिनके पास हेलमेट और वाहन के जरूरी कागजात पूर्ण नहीं मिले, इतना ही नहीं उनके चालान भी काटे गए, यह सब उस वक्त पुलिस द्वारा किया गया जब स्कूल परिसर में बच्चों की परीक्षा शुरू होनी थी, इस तरह के पुलिस के रवैया से स्कूल स्टाफ और अभिभावकों में आक्रोष देखने को मिला, हालांकि पुलिस चेकिंग का कुछ लोगों ने विरोध के बावजूद भी सराहना की और कहा कि यह सब हमारी सुरक्षा के लिए ही किया जा रहा है,,,आपको बता दें इस स्कूल में अलीगढ़ जनपद के आम जनता के लोगों के अलावा बड़े उद्योगपति व प्रशासनिक और राजनीतिक लोगों के बच्चे भी पढ़ते हैं।