धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम में अखण्ड भारत का लिया संकल्प

अलीगढ़ – आज विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल हरिगढ़ महानगर द्वारा आज धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम श्रीवार्ष्णेय मंदिर सभागार के अंदर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राघवलू जी केंद्रीय संयुक्त महामंत्री विश्व हिन्दू परिषद ने कहा आज हमारे देश के अंदर विभिन्न प्रकार की समस्याएं मौजूद है जो हमारे देश को खोखला करने का काम कर रही है जिस में धर्मांतरण गौ हत्या जैसी समस्याएं विशेष रूप से गंभीर हैं कुछ समय पूर्व जब हमारे देश पर मुगलों का शासन था लाखों मंदिरों को तोड़ा गया कश्मीर के अंदर से 4:30 लाख कश्मीरी पंडितों को भगा दिया गया लगभग एक लाख गौ हत्या का सरकारी अनुमान है जो प्रतिदिन हो जाती है क्योंकि अगर हम धर्म की रक्षा नहीं करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा नहीं करेगा हमारा देश भारत स्पर्म अखंड भारत के नाम से जानते हैं वह 7000000 वर्ग किलोमीटर भूमि का था लेकिन आज वह मात्र 32 किलोमीटर भूमि रह गई है सभी को संकल्पवान बनना होगा कि हमें अपनी भारत भूमि को अखंड बनाना है और देश को परम वैभव पर पहुंचाना है।

मंचासीन अतिथि राजीव ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के जनवरी-फरवरी में पूरे देश के अंदर धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम होते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन गौरव शर्मा महानगर संयोजक बजरंग दल ने किया एवं कार्यक्रम संयोजक देव सोनी रहे कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रान्त मंत्री बहन योगेश बहन जी, प्रान्त उपाध्यक्ष जगवीर, प्रांत सह समरसता प्रमुख, रामकुमार आर्य विभाग मंत्री, इंद्रपाल सिंह महानगर मन्त्री, गौरव शर्मा महानगर संयोजक बजरंगदल, मोनू पंडित, आशु, मयंक कुमार, अजय नीरज, रितेश वर्मा, अजय गुप्ता, देव बजरंगी, अंकुर शिवाजी, हर्षद, करण, मनीष, सुभ्रान्त, ऋतिक, गोपालसर, कुलदीप, दीपक, विशाल देशभक्त आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहें।