
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के लिए स्वच्छ शहरों के नाम की घोषणा आज की गई। सर्वे में उत्तराखंड का गौचर सबसे साफ गंगा टाउन बना है। गौचर उत्तराखंड के चमोली जिले की कर्णप्रयाग तहसील में स्थित एक छोटा सा कस्बा है।
स्वच्छता सर्वे में इंदौर लगातार तीसरी बार अव्वल आया है। सबसे स्वच्छ राजधानी में भोपाल पहले स्थान पर है। स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में 4237 शहरों का सर्वेक्षण 28 दिनों में किया गया। इस दौरान 64 लाख लोगों का फीडबैक लिया। सोशल मीडिया पर इन शहरों के 4 करोड़ लोगों से फीडबैक लिया गया।
टॉप पुरस्कार
कैटेगरी – शहर
सबसे स्वच्छ गंगा टाउन – गौचर, उत्तराखंड
सबसे स्वच्छ शहर – इंदौर
सबसे स्वच्छ बड़ा शहर – अहमदाबाद (10 लाख से ज्यादा आबादी वाला)
सबसे स्वच्छ मध्यम आबादी वाला शहर – उज्जैन (3 -10 लाख की आबादी)
सबसे स्वच्छ छोटा शहर – एनडीएमसी दिल्ली (3 लाख से कम आबादी)
सबसे स्वच्छ राजधानी – भोपाल
सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट – दिल्ली कैंट
सात पहाड़ों से घिरा हुआ है गौचर
गौचर सात पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह कस्बा प्रसिद्ध गौचर मेले के लिए जाना जाता है। इस मेले में देसी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। अलकनंदा नदी के किनारे बसा गौचर बद्रीनाथ धाम का पड़ाव है।
1920 में तत्कालीन वायसराय की पत्नी लेडी विलिंगडन हवाई मार्ग से आई थी। 1938 में पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ उनकी बहन विजया लक्ष्मी पंडित बद्रीनाथ की यात्रा के लिए हवाई मार्ग से यहां पहुंचे थे।