रोज़ाना पिएं पालक के जूस का एक गिलास, जानिए उससे होने वाले ये फायदे…

हरी सब्जिया शरीर के विकास के लिए बहुत कारगर साबित होती है। और इनका जितनी अधिक मात्रा में सेवन किया जाये उतना ही कम है। हरी सब्जियों में पालक पौष्टिक गुणों से भरपूर सब्जियों में से है। इसमें मैगनीज, कैरोटीन, आयरन, आयोडीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फौस्फोरस और आवश्यक अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। वैसे तो पालक का किसी भी रूप में सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसके जूस को पीने से भी कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं। आइए, जानते हैं –

# एंटीऔक्सिडेंट त्वचा के लिए फायदेमंद होते है। पालक को नियमित अपनी डाइट में शामिल करने से त्वचा की झुर्रियां दूर होने में मदद मिलती हैं और चेहरे पर चमक आती है।

# पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं दोनों के बहुत जरूरी होता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होने में मदद मिलती है।

# इसमें मौजूद कैरोटीन और क्लोरोफिल कैंसर से बचने में मदद कर सकता है, साथी ही आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी पालक का नियमित सेवन मदद करता है।

# पालक का किसी भी रूप में सेवन करने व इसका जूस पीने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।