लिवर खराब होने का संकेत देते है शरीर में होने वाले ये बड़े बदलाव…

इंसान के शरीर में लिवर काफी महत्वपूर्ण अंग होता है। जो शरीर में सिर्फ खून को ही फिल्टर नहीं करता यह हार्मोन को प्रोड्यूस करने के साथ ही एनर्जी को स्टोर करने, फूड को डाइजेस्ट करने का भी काम करता है। लिवर के हेल्थ पर ही पूरी बॉडी की हेल्थ डिपेंड करती है। अगर लिवर हेल्दी नहीं है तो आप हेल्दी नहीं रह सकते। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ ऐसे कॉमन सिम्टम बता रहे हैं जो लिवर के खतरे में होने का संकेत होते हैं। अगर आपको ये संकेत बॉडी में दिखाई दे रहे हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। तो आइये जाने इसके बारे में।

ब्लड क्लॉटिंग –

अगर आपका लिवर ब्लड को प्रॉपर्ली क्लीन नहीं कर रहा है तो स्किन पर ब्लड क्लॉटिंग के मार्क दिखाई देंगे। इस बात कापर तुरंत ध्यान दे और तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करे।

जॉइंट पेन –

शरीर के किसी भी हिस्से में जॉइन पेन, सर्दी- खांसी, वॉमिटिंग और भूख की कमी ये लिवर के खतरे में होने के संकेत हैं।

आंखों और स्किन का पीला होना –

जब बॉडी में ब्लड सेल टूटती हैं तो एक बायप्रोडक्ट क्रिएट होता है उसे बिलिरूबिन कहते हैं। हेल्दी लिवर इस बिलिरूबिन को आसानी से डिस्पोज कर लेता है लेकिन बीमार लिवर नहीं कर पाता जिससे स्किन और आंखें पीली होने लगती है। यही बाद में पीलिया में बदल जाता है।

एबडोमिनल पेन –

अगर आपको एबडोमिनल में सूजन, दर्द जैसा फील हो रहा है तो इस बात का संकेत है कि आपका लिवर खतरे में है। अगर आपको लगातार ऐसा पेन हो रहा है तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।

डिप्रेशन में रहना –

एक बीमार लिवर आपके दिमाग और ब्लड में बहुत सारा कॉपर बनने देता है। इससे अल्जमाइजर की तरह कंफ्यूजन रहता है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपको डिसीजन लेने में कंफ्यूजन हो रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें।