
बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट बॉबी डार्लिंग पति रमणीक शर्मा से तलाक लेने जा रही हैं। बॉबी ने बांद्रा की फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है । साथ ही पति से एलिमनी के रूप में 2 करोड़ रुपए और ओशिवारा में फ्लैट देने की मांग की है। बॉबी ने रमणीक से साल 2016 में शादी की थी ।
रमणीक भोपाल बेस्ड बिजनेसमैन हैं । रमणीक ने इस शादी के वैध होने पर सवाल उठाए हैं । रमणीक का दावा है कि उनकी शादी हिंदू मैरिज एक्ट के हिसाब से सही नहीं है क्योंकि इस एक्ट के हिसाब से शादी तभी वैध होती है जब शादी एक महिला और पुरुष के बीच में हो।
सुनवाई 5 मार्च को बांद्रा फैमिली कोर्ट, मुंबई में की गई। जहां बॉबी डार्लिंग अपनी एडवोकेट भावना जाधव के साथ उपस्थित थीं लेकिन रमणीक ने मेडिकल सर्टिफिकेट देकर सुनवाई से इनकार कर दिया। सुनवाई को अब एक महीने के लिए टाल दिया गया है।
बता दें कि साल 2015 में बॉबी ने सेक्स चेंज सर्जरी करवाई थी और औरत बन गईं । उन्होंने अपना नाम पाखी शर्मा रखा। बॉबी ने रमणीक को 2 साल तक डेट किया और फिर दोनों ने भोपाल में शादी रचाई। शादी के एक साल बाद ही बॉबी और रमणीक के बीच खटपट की खबरें आने लगी थीं। बॉबी ने रमणीक पर गंभीर आरोप लगाए थे ।
बॉबी ने आरोप लगाते हुए कहा था, ‘रमणीक मुझे अक्सर ब्लैकमेल करता था कि अगर उसकी मर्जी से काम नहीं करूंगी तो वो किसी और लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलाएगा। इस कारण अप्रैल 2016 में मुझे हार्मोनल मेडिसीन खाने की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।’
एक बार तो रमणीक ने उन्हें बहुत बुरी तरह पीटा था। जिसकी वजह से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और उन्हें लकवे का अटैक पड़ा था। वो ढंग से बोल नहीं पा रही थीं। उनके उल्टे हाथ और पैर ने काम करना बंद कर दिया था । रमणीक, बॉबी पर बच्चे को लेकर दबाव बनाता था ।
बॉबी से जब तलाक पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, ‘चूंकि यह एक कानूनी मामला है, इसलिए मैं इस पर कुछ भी कमेंट नहीं करना चाहती। मेरे एडवोकेट मेरी ओर से पूरी जानकारी देंगे।’ बॉबी ने सितंबर 2017 में अपने पति पर घरेलू हिंसा और अप्राकृतिक यौन संबंध का आरोप लगाते हुए दिल्ली में FIR दर्ज करवाई थी, जिसके बाद मई 2018 में रमणीक को गिरफ्तार किया गया था।