दिल्ली के CGO कॉम्पलेक्स में अंत्योदय भवन की 5वीं मंजिल पर लगी आग, फायर ब्रिगेड की 28 गाड़ियां मौके पर

राजधानी दिल्ली के सीजीओ कॉम्पलेक्स आग लगने की खबर है. यह आग सीजीओ कॉम्पलेक्स में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंतोदय भवन की पांचवी मंजिल पर लगी है. मौके पर फायर ब्रिगेड़ की 28 गाड़ियां आग को बुझाने में लगी हैं. जिस इमारत में आग लगी है वह 11 मंजिला बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले सामाजिक न्याय मंत्रालय के ऑफिस में लगी और देखते ही देखती आग ने पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया. राहत और बचाव कार्य के लिए ऊंची क्रेन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. ऐसी भी खबर है कि इस दुर्घटना में सीआईएसफ जवान भी घायल हुआ है. ऐसा बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 08.30 बजे लगी. पुलिस ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है.