
शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे मोटरसाइकिल सवार चाचा भतीजी व एक अन्य युवक को सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार रिश्ते के चाचा भतीजी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल चला रहा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर हालत में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली ले जाया गया। जहां पर हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के कंजा गांव निवासी शंकर पुत्र गंगाराम अपनी भतीजी रूबी व श्यामू के साथ ग्राम हरैया फतेहपुर में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर कठिना पुल के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शंकर और रूबी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल चला रहे है श्यामू पुत्र रमेश को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा गया है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी धर्म प्रकाश शुक्ला दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।