
अक्सर महिलाएं और लड़कियां डार्क सर्कल्स से परेशान रहती हैं. हों भी क्यों ना, ये सर्कल उनकी ब्यूटी पर दाग की तरह जो लगते हैं.
यूं तो डार्क सर्कल दूर करने के लिए बाजार में कई प्रोडेक्ट मौजूद हैं पर इनमें कई बार ऐसे केमिकल होते हैं जो स्किन के लिए हानिकारक होते हैं.
ऐसे में सबसे बेहतर होता है घरेलू उपायों को अपनाना. ये उपाय आजमाए हुए होते हैं और काफी हद तक कारगर भी हैं.
इन्हीं में से एक उपाय ऐसा है जो नारियल तेल की मदद से किया जाता है. इसके लिए आपको तेल में कुछ चीजें मिलाकर पैक तैयार करना है. इसे रोज रात को लगाएं. सूखने पर धो दें. एक सप्ताह में ही आपको परिणाम दिखने लगेंगे.
कैसे करें फेसपैक तैयार
दो से ढाई चम्मच हर्बल हल्दी लें. इसमें कुछ बूंद नारियल तेल की मिलाएं. दो या ढाई चम्मच दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. आंखों के चारों और थोड़ा मोटा कोट लगाना है.
अब इसे 20-30 मिनट तक सूखने दें. जब फेसपैक सूख जाए तो उसे ठंडे पानी की मदद से हल्के हाथ से मलते हुए धो लें. चेहरा धोने के बाद उस पर मॉस्चराइजर लगाएं.