
हड्डियों में लंबे समय से दर्द हो तो सबसे पहले लोग यही कहते हैं कि शरीर में कैल्शियम कम हो गया होगा. पर क्या ये अचानक होता है? नहीं. कैल्शियम कम होना एक दिन की बात नहीं. ये तो लंबे समय पहले ही शुरू हो गया होता है. लक्षण भी दिखते हैं, बस हम इन्हें पहचान नहीं पाते.
डॉक्टर्स कहते हैं कि कैल्शियम कम होने का पहला लक्षण होता है हड्डियों में दर्द, अकड़न. जल्दी थकावट होना. ये लक्षण पहले उभरते हैं-
1. मसल्स के निर्माण में कैल्शियम की अहम भूमिका होती है. शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर इसका सीधा असर मांसपेशियों पर पड़ता है और उनमें खिंचाव होने लगता है. इसकी कमी से खासतौर पर जांघों और पिंडलियों में असहनीय दर्द होता है.
2. कमजोर दांत, कमजोर नाखून, झुकी कमर.
3. बालों का टूटना या झड़ना.
4. अत्यधिक तनाव होना.
5. कैल्शियम की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द रहने की वजह से शरीर में थकान होने लगती है. इस वजह से नींद न आना, डर लगना और तनाव जैसी समस्याएं होने लगती हैं.
6. महिलाओं में बच्चे के जन्म के बाद अक्सर कैल्शियम की कमी हो जाती है और वे थकान महसूस करने लगती हैं.
7. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कैल्शियम की होने पर व्यक्ति जल्दी जल्दी बीमार पड़ने लगता है.