अगर आप भी घर के मुख्यद्वार पर लगा ले ये ख़ास चीज, तो हमेशा बनी रहेगी आपके घर में बरकत

ज्योतिष के अनुसार घर के मुख्यद्वार पर काले घोड़े की नाल लगाने से घर पर किसी की बुरी नजर नहीं लगती और बरकत बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि काले घोड़े की नाल से शनिदोष दूर होते हैं क्योंकि ज्योतिष के अनुसार काले घोड़े के पैरों पर शनि का विशेष प्रभाव माना गया है। शनि न्याय के देवता हैं।घर का मुख्य द्वार उत्तर, उत्तर-पश्चिम या पश्चिम में हो तो उसके ऊपर बाहर की तरफ घोड़े की नाल जरूर लगा देना चाहिए।

वे मेहनत करने वाले लोगों पर विशेष रूप से कृपा करते हैं साथ ही उन्हे भी श्यामवर्ण ही माना गया है। इसलिए ऐसी मान्यता है कि काले घोड़े की नाल घर के मुख्यद्वार पर लगाने से सुरक्षा एवं सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

नाल इंग्लिश वर्णमाला के अक्षर यू के आकार में लगाना चाहिए। काले घोड़े की नाल की नाल से शनि संबंधी दोष भी दूर होते हैं।

इसी वजह से शनि पीड़ा को कम करने के लिए काले घोड़े की नाल का छल्ला भी पहना जाता है।वही नाल घर के दरवाजे पर लगाने से धन, सुख, समृद्धि बनी रहती है। परिवार के सभी सदस्य सदैव बुरी नजर से बचे रहते हैं।