शिवरात्रि के महापर्व पर मुस्लिम महिलाओं ने दिल खोलकर कांवड़ियों की सेवा की, कांवड़ उठाकर कमाया पुनः।

अलीगढ़ में महा शिवरात्रि के महापर्व पर मुस्लिम महिलाओं ने की जमकर कांवड़ियों की सेवा, सासनी गेट चौराहे पर कैंप लगाकर मुस्लिम महिलाओं ने कांवड़ियों को वितरण किये फल, दूध और उठाई कांवड़,,,,वहीं उन्होंने कहा है कि देश में हिंदू मुस्लिम के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, और देश को हिंदू मुस्लिम के नाम पर नहीं बांटना चाहिए, हिंदू मुस्लिम सब भाई बहन है, हमें कांवड़ियों की सेवा करने में बहुत ही खुशी हो रही है कि हमने अपने हाथ से हिंदू भाइयों के लिए फल वितरण किए दूध भी पिलाया और कांवड़ उठाने का मौका भी प्रदान हुआ।

दरअसल आपको बता दें की अलीगढ़ से राजघाट नरोरा जाने के लिए मथुरा हाथरस के तमाम कांवड़िया कांवड़ भरने के लिए जाते हैं और शिव तेरस से 1 दिन पहले वह लोग हाथरस मथुरा के लिए कांवड़ लेकर वापस जाते हैं, इसी के चलते सासनी गेट चौराहे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया, कैंप में मुसलमान युवकों के अलावा मुस्लिम महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, मुस्लिम महिलाओं का कहना है यह देश में हिंदू मुस्लिम के नाम पर जो राजनीति होती है वह नहीं होनी चाहिए, हम सब भाई बहन हैं और हमें बड़ी खुशी हो रही है हिंदू भाई कांवड़ियों की मदद करने में फल खिलाने में दूध पिलाने में,,,, वहीं सभी लोगों को मुस्लिम लोगों ने शिवरात्रि की बधाई दी, पिछले कई दिन से यह लोग तैयारी कर रहे थे, उन्होंने कहा है कि कोई भेदभाव नहीं है सब एक हैं और भारत माता की जय हो,,, कोई मजहब नहीं सिखाता आपस में लड़ना, ना कोई हिंदू है ना कोई मुसलमान है सब भाई हैं सबसे बड़ी इंसानियत है, इंसानियत से बड़ी दुनिया में कोई चीज नहीं है,