गर्मा-गर्म खाने का है मन तो घर में बनाईये, कीमा समोसा

खुशनुमा मौसम में अक्सर कुछ मेजदार और गर्मा-गर्म खाने का मन करता है। अगर आपका भी ऐसा ही कुछ मन है तो आप घर अपने और अपनी फैमिली के लिए बनाईये कीमा समोसे को। यकीन मानिये ये खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं।

सामग्री-
आटे के लिए मैदा-
270 ग्राम नमक 1/2 छोटा चम्मच
अजवाइन 1/2 छोटा चम्मच
घी 50 मिलीलीटर
पानी 110 मिलीलीटर
भरने के लिए
तेल 50 मिलीलीटर
मक्खन 2 बडे चम्मच
बारीक कटा प्याज-170
नमक 1 छोटा चम्मच
मटन कीमा 500 ग्राम
बारी कटी हरी मिर्च 2 छोटे चम्मच
बारीक कटे टमाटर 135 ग्राम
हल्दी 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
गर्म मसाला 1/2 छोटा चम्मच
तेल फ्राई करने के लिए।

बनाने की विधि:-
मैदा में 4 चम्मच तेल और नमक दाल कर मिलाये। अब थोडा पानी मिलाकर नरम आटा गूथ लीजिये। अब 2 चम्मच मैदा में थोडा पानी मिलकर पेस्ट बना लीजिये।
कीमा को पानी से साफ कर लीजिये। प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये। अब कडाई तेल डालकर गरम कीजिये। अब उसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक लहुसन का पेस्ट डाल कर भुने। उसके बाद कीमा और नमक लिाकर धीमी आचं पर पकाये। अब लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, पुदीने के पत्ते, धनिया पत्ता, दही मिलाकर 3 मिनट पका कर आंच बंद कर लीजिये।
अब गुथे हुये आटे को लेकर छोटे-छोटे लोई तोड कर गोल बना लीजिये, अब एक लोई उठाइये चकले पर बेलन से पतला छोटा चपाती के आकर में बेल कर, चपाती को बीच से काट कर दो बारबर भागों में बाट लीजिये, एक भाग उठाकर बायें हाथ में रखिये, कटे हुये आधा किनारे पर उंगली से पानी लगाइये, दूसरा आधा किनारा उसके ऊपर रखकर चिपका कर कोन बनाये, कोन को बायें हाथ पर रखकर चम्मच से कीमा मिश्रण भर कर उसे त्रिकोण आकर आने जैसा किनारो को मैदा पेस्ट लगाकर बंद कर लीजिये, इसी तरह अब समोसा बना लीजिये।