
सिधौली-सीतापुर: भारतीय जनता पार्टी ने गरीबो के सपनो को साकार करने का कार्य किया है प्रधान मंत्री नरेंद्र के नेतृत्व में बीते पांच सालों में देश को इतना शसक्त और मजबूत बना दिया कि दुश्मन देश भी भारत से मुकाबला करने को कतरा रहा है वही सरकार ने देश मे दलालों के धंधा ही बन्द कर दिया किसानों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का धन सीधे उनके खाते में ही पहुच रहा है । यह बात भाजपा द्वारा आयोजित विजय संकल्प बाइक रैली का मोहनलाल गंज सांसद कौशल किशोर ने सुरेचा में समापन करते हुए कही बाइक रैली का शुभारंभ सांसद ने सिधौली नगर से हरी झंडी दिखा कर सुबह रवाना किया था.
सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबो को मुफ्त आवास मुफ्त बिजली व मुफ्त रसोई गैस उपलब्ध करवाई स्वक्षता अभियान के अंतर्गत घर घर शौचालय का निर्माण करवाया जिससे हमारी बहन बेटियां खुले में न जाये वही युवाओ के लिए रोजगार की व्यवस्था कीजिससे लाखो की संख्या में युवाओ ने बिना व्याज के लोन लेकर मेहनत कर अपना भविष्य बनाया वही उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में भी पक्की सड़को का निर्माण किया गांवो ने सोलर ऊर्जा से रोशनी फैलाई महिलाओ को।स्वावलम्बी बनाया विशिष्ठ अतिथि विनोद सिंह ने कहा युवाओ के दम पर पार्टी 2019 का लोकसभा चुनाव जीतेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी बाइक रैली सिधौली विधान सभा के कई क्षेत्रों से होकर गुजरी सिधौली कस्बे से होते जो कि मास्टरबाग, खमरिया, कुँवरगड्डी, नीलगाव, अटरिया, मनवा, बालजती, कुर्सी, मंगलम चौराहा, होते हुए सुरैचा पहुची जहाँ पर सांसद ने लोगो कों सम्बोधित किया इस अवसरपर विनोद सिंह ,विश्राम सागर राठौर, विजय प्रकाश पांडेय, मनोज त्रिवेदी, रामकरन रावत ,बच्चे बाजपेई, लक्ष्मी शंकर गिरी, यमुना अवस्थी, सुधीर सिंह, ज्ञान सिंह, कमलेश रावत, सौरभ सिंह ,आदित्य त्रिपाठी ,कन्हैया जायसवाल , गौरव मिश्र नीरज सिंह, उत्कर्ष मन्नू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता विजय संकल्प बाइक रैली में शामिल हुये.